1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

(हापुड़ से तुषार शर्मा की रिपोर्ट)

हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान ₹15000 का इनामी बदमाश धर्मपाल पुलिस की गोली का शिकार हो गया, बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो हो गया।  कुछ महीने पहले हुई उड़द की दाल की लूट के मामले में बदमाश फरार चल रहा था।

जिसके बाद से पुलिस को लगातार बदमाश धर्मपाल की तलाश थी, गिरफ्तार बदमाश हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था।  जिसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था, गिरफ्तार बदमाश धर्मपाल पर जनपद हापुड़ बदायूं और मुरादाबाद में लूट के तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।

आज पुलिस को जैसे ही फरार बदमाश धर्मपाल सिंग निवासी लाडपुर जनपद मुरादाबाद की लोकेशन गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिखाई दी, तो पुलिस सक्रिय हो गई और तभी एक बाइक पर जब दो युवक आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया।  बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें गढ़मुक्तेश्वर कोतवाल बाल-बाल बचे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की जिसमें धर्मपाल सिंह के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया और उसका साथी पप्पू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घायल बदमाश से बिना नंबर की बाइक सीडी डॉन एक तमंचा और कई हाथियार बरामद किए है। बता दें कि, घयाल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस बदमाश के फरार साथी की तलाश में लगी हुई है और उसको भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...