1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध शराब तस्करी के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश

अवैध शराब तस्करी के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अवैध शराब तस्करी के गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो की तलाश

अवैध शराब की तस्करी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, कानपुर से हरियाणा की अवैध तस्करी का गिरोह अब भी सक्रिया है, और पुलिस ने एक गिरोह का भंजाफोड़ किया है।

शराब तस्कर अब लग्जरी बसों के जरिए तस्करी कर रहे हैं, जो नया मामला सामने आया है उसमें पकड़ा गया आरोपी लग्जरी बजों के जरिए तस्करी करता रहा है। तस्करी कर लाई गई शराब कानपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई की जाती है।

पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस को 132 बोतल हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों तस्कर होली में शराब को खपाने के लिए शराब तस्करी करके लाए थे।

पिछले काफी समय से दोनों शराब तस्करी का काम कर रहे थे। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस कानपुर देहात के दो तस्करों की तलाश में जुट गई है। बजरिया थाना पुलिस ने ब्रह्म नगर चौराहे से अवैध शराब के साथ इन दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अधिकारी जल्द ही गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...