पीएम मोदी आज दोपहर दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित एनसीसी कैडेट्स की रैली में शामिल होंगे। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनसीसी के सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे और एनसीसी कैडेटों की परेड भी देखेंगे।
वहीं एनसीसी के कैडेट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे, और इसके अलावा कला, संगीत और साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री प्रतिभाशाली एनसीसी कैडरों को पुरस्कार भी देंगे।
एनसीसी कैडेरों को पुरस्कार देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में मौंजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
आपको बताते चलें कि, दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर पार्टियां जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार करने में जुटी हुई है। वहीं पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता इन दिनों दिल्ली में चुनावी प्रचार करने में जुटे हुए है। 8 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग होनी है और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।