(पीलीभीत से सरताज सिद्दीकी की रिपोर्ट)
योगी सरकार स्कूलों में बच्चों की दशा और दिशा बदलने के लिए करोड़ों रुपए पढ़ाई पर खर्च कर रही है। तो वहीं, पीलीभीत में मास्टर साहब बच्चों से बर्तन साफ करवा रहे है। जब मामले की जानकारी ली गई तो मास्टर साहब अपना बचाव करते हुए आंगनबाड़ी स्कूल के बच्चे बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए। फिलहाल एबीएसए ने जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।
मामला बीसलपुर तहसील क्षेत्र के चपरौआ कुइया के प्राथमिक विधालय में बच्चों को दोपहर का मिड डे मील का खाना दिया जाना था। यहां तो बच्चो को एमडीएम खाना खाने के लिए अपनी थालियां खुद साफ करनी और खाना खाने के बाद धोकर रखनी पड़ती है।
विधालय के मुख्य अध्यापक इदरीश अहमद से जब बच्चों से बर्तन धुलवाने की जानकारी ली गई तो मास्टर साहब बोले ज्यादातर रसोईया ही बर्तन साफ करती है।आंगनबाड़ी केन्द्र के छोटे बच्चे आ जाते है वह अपने आप साफ कर लेते है। कुछ बच्चे रसोइयों से बर्तन नहीं धुलवाना चाहते वह खुद बर्तन धो लेते है।