(पीलीभीत से सरताज सिद्दीकी की रिपोर्ट)
पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के किसान सहकारी चीनी मिल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मिल परिसर में पटले पर गन्ना डालने को आई ट्राली की गिनती सीडीआई द्वारा की गई जांच करने पर वहां मौजूद ट्रालियों से एक टोकन अधिक जारी किया गया। तत्काल सीडीआई ने मामले की सूचना मिल के जीएम सहदेव सिंह को दी जीएम ने मिल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर कंप्यूटर कक्ष में रजिस्टर ब टोकन जारी करने की सूची देखी।
जिसमें राजेश कुमार पुत्र गिरधारी लाल नाम के टोकन नंबर जाना पाया। मौके पर ट्राली न होने पर टोकन जारी करके रजिस्टर पर चढ़ा देख जीएम का पारा हाई हो गया। टोकन जारी करने वाले श्रीचंद व पंकज सहित चार लोगों से पूछताछ की मामले में फर्जीवाड़ा देख जीएम ने तत्काल दो संविदा कर्मियों को उनके पद से हटा दिया।
साथ ही पर्ची जारी करने वाले श्रीचंद व पंकज के खिलाफ थाना बीसलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। वहीं बीसलपुर विधान सभा के बीजेपी विधायक रामसरन वर्मा का तर्क है की चीनी मिल में बगैर गन्ना की ट्रॉली आए हुए टोकन जारी कर दिया गया जांच पड़ताल में 6 डेली वेज कर्मचारियों को लिप्त पाया गया जिनको हटा दिया गया है। एफ आई आर कराई जा रही है।