1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत: पुलिस ने जमकर खेली होली और लगाए ठुमके

पीलीभीत: पुलिस ने जमकर खेली होली और लगाए ठुमके

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत: पुलिस ने जमकर खेली होली और लगाए ठुमके

पीलीभीत की बिलसंडा थाना पुलिस ने थाने के अंदर ही जमकर अंग्रेजी शराब पीकर और पुलिस वालों ने कपड़े उतार कर होली खेली। थाने में हाई स्पीड वॉल्यूम में डीजे बजाकर जमकर डांस किया। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सुपर हिट गाने तेरी आख्या का यो काजल, ना चल तू इतराके, बंदूक चल गई रे बंदूक चल गई जैसे की धुन पर पुलिसकर्मी नशे में चूर होकर कपड़े उतार कर ठुमके लगाए।

थानों में भी होली पर जमकर हुड़दंग चला। बीते मंगलवार को होली खेले जाने के कारण पुलिस अपनी ड्यूटी पर रही। जिसके बाद बुधवार को उत्तर प्रदेश के हर जिले में महिला पुलिस कर्मी और पुलिसकर्मियों ने होली खेली।

तो वहीं, एक अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और सभी लोग प्यार- प्रेम से साथ मिलकर रहें। हर साल होली देश में शांति पूर्ण तारीके से मनाई जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...