1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली त्योहार को लेकर कायमगंज कोतवाली में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

होली त्योहार को लेकर कायमगंज कोतवाली में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
होली त्योहार को लेकर कायमगंज कोतवाली में आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक

होली त्योहार को लेकर फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली में आज पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भारी संख्या में मौजूद हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों से कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा उनके सुझाव मांगे गए।

बैठक के दौरान मौजूद उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों सहित तमाम हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने अपने अपने सुझाव दिए। इस दौरान कायमगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय, कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशकुमार भारती, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार,नरसिंह, प्रदीप कुमार त्यागी, अंकुश राघव, ज्ञानेश्वर सिंह।

साथ ही विनीत कुमार सहित सभी उपनिरीक्षकों सहित ग्राम प्रधान अमर दीप दीक्षित, प्रधान अदील खान, प्रधान मुकेश शाक्य, प्रधान संजीव यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तिवारी, परम मिश्रा अशोक गुप्ता, अमर गुप्ता, व्यापार मण्डल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमित सेठ, रमाशंकर बाथम, दिनेश बाथम, आसिफ मंसूरी सहित भारी संख्या में हिन्दू मुस्लिम भाई मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...