1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने प्रचार के लिए चलाएंगे खास मुहिम, पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने प्रचार के लिए चलाएंगे खास मुहिम, पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुट गई है। वही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रचार के लिए खास मुहिम चलाएंगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुट गई है। वही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर से भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रचार के लिए खास मुहिम चलाएंगे।

कोशिश होगी कि जनता खुद मुख्यमंत्री के लिए जनसंपर्क करने निकले। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में पार्टी के पार्षद व पूर्व पार्षद की सूची तैयार की जा रही है। वह वार्ड में अपने साथ 12 से 13 लोगों की एक ऐसी टीम तैयार करेंगे जो राजनैतिक न हों।

इनकी दो से तीन टोलियां प्रत्येक वार्ड में जनसंपर्क कर लोगों से मुख्यमंत्री के पक्ष में मतदान के लिए अपील करेंगी। यह पार्टी के अभियानों से अलग होगा।

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री को लेकर कार्यकर्ता तो उत्साहित हैं ही, लोगों का भी जोश देखते बन रहा है। लोग इस बात की चर्चा करते देखे जा रहे हैं कि वह पहली बार मुख्यमंत्री के लिए मतदान करेंगे। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के उत्साह को और धार देने की कोशिश में हैं।

उनका मानना है कि वह यदि थोड़ा सा प्रयास कर लें तो जनता खुद मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए प्रचार में निकलने लगेगी। मुख्यमंत्री के लिए वोट मांगना भी अपने आप में किसी सुखद अनुभूति से कम नहीं है। ऐसे में महानगर के 48 वार्डों में पार्टी के पार्षद व पूर्व पार्षद के नेतृत्व टोलियों का गठन किया जाएगा।

टोली में कुल 12 से 13 लोग ऐसे होंगे, जो राजनैतिक नहीं होंगे। यह उस वार्ड के प्रभावशाली लोगों में से होंगे। शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय आदि वर्ग से जुड़े लोग हो सकते हैं।

पार्टी के पार्षद व पूर्व पार्षदों की सूची तैयार कराने के साथ-साथ उस वार्ड के प्रभावशाली लोगों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। सूची सप्ताह भीतर तैयार कर ली जाएगी। उसके बाद गैर राजनीतिक चेहरों के साथ वार्डों में अलग से जन संपर्क अभियान भी शुरू हो जाएगा।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...