पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल एक बार फिर से चर्चाओं में बने है लेकिन इस बार अकमल अपनी गलत अंग्रेजी को लेकर चर्चाओं में है। बता दें अकमल की एक ट्वीट पर सोशल मीडिया ने उनका जमकर मजाक बनाया और उनपर कई मीम भी बनाए।
दरअसल उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट से पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत को गलत तरीके से लिख दिया। इसके बाद देखते-देखते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और वे देर रात ट्विटर पर #UmarAkmalQuotes के साथ ट्रेंड भी होने लगे।
बता दें उमर ने तस्वीर में लिखा था Mother from another Brother यानी कि दूसरे भाई से मां जबकि असली कहावत होती है Brother from another Mother दूसरी मां से भाई। हाला की अकमल ने अपनी उस तस्वीर को हटा दिया है।