1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान : विपक्षी दलों की रैली से बौखलाए इमरान खान, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू

पाकिस्तान : विपक्षी दलों की रैली से बौखलाए इमरान खान, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान : विपक्षी दलों की रैली से बौखलाए इमरान खान, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू

लाहौर:  पाकिस्तान में विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीपी) की लगातार पांचवीं रैली की सफलता से इमरान खान बौखला गए हैं। मुल्तान में प्रतिबंध के बाद भी रैली किए जाने पर अब व्यापक स्तर पर विपक्षियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री यूसूफ रजा गिलानी के तीन पुत्रों सहित लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं को अब तक पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

पंजाब मुख्यमंत्री के विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवुान ने बताया कि मुल्तान रैली को प्रतिबंध के बाद भी आयोजित करने पर पीडीपी रैली के संयोजकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। विपक्षियों ने रैली करके कोरोना पर जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया है।

अदालत ने महामारी को देखते हुए भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा रखी है। ज्ञात हो कि इस रैली से पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुत्री आसिफा भुट्टो ने राजनीतिक क्षेत्र में पहली बार कदम रखा है। रैली को पीडीपी के संयोजक फजलुर रहमान और मरयम नवाज ने भी संबोधित किया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...