1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लेकर आदेश जारी, शिफ्ट होगा प्रयागराज से लखनऊ

बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लेकर आदेश जारी, शिफ्ट होगा प्रयागराज से लखनऊ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लेकर आदेश जारी, शिफ्ट होगा प्रयागराज से लखनऊ

बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को प्रदेश सरकार ने प्रयागराज से लखनऊ ले जाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा निदेशालय के अधीन खंड शिक्षा अधिकारियों तथा लिपिक संवर्ग के कर्मियों के सेवा प्रकरण संबंधी अनुभाग एवं वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भी लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य कार्यालयों को स्थानांतरित किए जाने का आदेश अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से जारी किया गया है। आदेश में यह कहा गया है कि कार्यालयों को स्थानांतरित करने का आदेश प्रशासनिक सुगमता, कार्यहित एवं मितव्ययिता को ध्यान में रखकर किया गया है। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से 26 जुलाई 2019 को इन कार्यालयों को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव मिला था। पत्र पर विचार के बाद शासन ने यह महत्वपूर्ण निर्ण लिया है।

कार्यालय स्थानांतरण के बारे में आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सहित सभी स्थानांतरित कार्यलयों को भेज दिया गया है। हालांकि, बेसि शिक्षा से जुड़े प्रमुख कार्यालयों के लखनऊ स्थानांतरण के बाद खाली हुए भवनों की मरम्त कराई जाएगी। बाद में इसका उपयोग बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों के लिए ही किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लखनऊ ले जाने के आदेश के बाद सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस मामले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से एक बार फिर से विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि, इस कार्यालय को लखनऊ न शिफ्ट किया जाए। प्रयागराज के लोगों की इस कार्यालय से भावनाएं जुड़ी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...