शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 401.27 अंक ऊपर 38469.20 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.20 अंकों की बढ़त के साथ 11356.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 94.71 अंक ऊपर 38067.93 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 4.10 अंक की मामूली बढ़त के साथ 11226.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज एक प्रमुख शेयरों में ग्रासिम, टेक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले इंडिया और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बीपीसीएल, भारती एयरटेल टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
निफ्टी में बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में क्रमश: 5 और 3 फीसद की तेजी है। जबकि सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 2 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर राह है।
बुधवार को दुनियाभर के बाजार में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.20 फीसद बढ़त के साथ 329.04 अंक ऊपर 27,781.70 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी बढ़त के साथ 11,418.10 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी की बात करें तो यह 27.53 अंक ऊपर 3,363.00 के स्तर पर बंद हुआ था।