आज के समय में अधिकतर घरों में सुबह की शुरूआत चाय की चुस्कियों के साथ होती है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो अगर सुबह के समय चाय न पीएं तो इससे वे सिरदर्द की शिकायत करने लगते हैं।
इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के लिए चाय किसी लत के जैसी ही होती है और उन्हें सुबह चाय के सिवाय कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। परंतु सुबह उठते ही चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।
खाली पेट चाय का सेवन करने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाली पेट चाय पीने की आदत की वजह से गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी रहता है।
जब आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं तो इससे आपके शरीर में एसिड लेवल बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इससे आपके पेट में गैस, पेट फूलना, जी घबराना आदि समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
इसके अलावा आपको यह भी बता दे कि चाय में कैफीन पाया जाता है। लेकिन जब आप कैफीन को खाली पेट लेते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र बुरी तरह प्रभावित होता है।
सुबह उठते ही चाय पीने से ओरल हेल्थ को नुकसान होता है, जिस वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है। इसलिए आपको एक बात समझनी है की कभी भी खाली पेट चाय नहीं पीनी चाहिए।