गाजीपुर में जहूराबाद सीट क्रमांक 377 पर खुद पूर्व की भांति सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर चुनाव लडेंगे तो दूसरी ओर उनके पुत्र अरविंद राजभर वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्रमांक 386 से उम्मीदवार होंगे।

पूर्व में शिवपुर से भाजपा की ओर से अनिल राजभर के सामने ओम प्रकाश राजभर के खुद ही उतरने की चर्चा रही है। लेकिन, सोमवार को सुभासपा की ओर से जारी सूचना कि अनुसार जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर दोबारा समाजवादी पार्टी संग साझा प्रत्याशी के तौर पर विरोधियों को चुनौती देंगे।
निश्चितता के बाद अंततः गाजीपुर जिले की जहूराबाद विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन से सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के चुनाव लड़ने की घोषणा हो गई। वह सीट पर तीसरी बार भाग्य आजमाएंगे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासप के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े। जहूराबाद की सीट पर वह खुद विधायक निर्वाचित हुए।

इस चुनाव में बीजेपी समर्थित ओम प्रकाश राजभर 86583 और बसपा के कालीचरण राजभर 64574 वोट मिले थे। इससे पहले वह 2012 का चुनाव भी इस सीट पर कौमी एकता दल के समर्थन से लड़ें थे।
2012 में सपा की सैयदा शादाब फातिमा को 67012, बसपा के कालीचरण राजभर को 56534 और ओम प्रकाश राजभर को 48865 मत मिले थे। हालांकि, अभी इस सीट पर भाजपा व बसपा ने भी पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन इस बार लड़ाई दिलचस्प होगी।