1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ओडिशा: पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20 यात्री हुए घायल

ओडिशा: पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20 यात्री हुए घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओडिशा: पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 20 यात्री हुए घायल

ओडिशा के कटक में गुरुवार सुबह सात बजे घने कोहरे होने की वजह से मुंबई से भुवनेश्वर जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गई। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए ओर चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और घायल यात्रियों को कटक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) ने बताया कि, ‘सलागांव के नजदीक लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’ हादसे की वजह से 5 ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए हैं।

आपको बताते चलें कि, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने इस हादसे के बारे बताया कि, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करावा दिया गया है। जबकि 11 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बाकी सभी यात्रियों को घटनास्थल से सुरक्षित निकाला गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...