1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर भारत: पहाड़ों में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत: पहाड़ों में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर भारत: पहाड़ों में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है। यही नहीं उत्तर और पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब, गुजरात के साथ साथ दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

बर्फबारी होने के कारण उत्तर भारत में फिर एक बार कड़ाके की सर्दी लोगों को महसूस होने लगी है। मौसम विभाग  के मुताबिक, उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी और बारिश होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।  

साथ ही प्रशासन की तरफ से उत्तखंड के ऊंचे इलाकों में हिमस्‍खलन का अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर दिल्‍ली से होकर आने जाने वाली 15 ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट चल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...