1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: रितु माहेश्वरी के साथ प्रतिनिधियों की हुई मुख्य बैठक

नोएडा: रितु माहेश्वरी के साथ प्रतिनिधियों की हुई मुख्य बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा: रितु माहेश्वरी के साथ प्रतिनिधियों की हुई मुख्य बैठक

नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा नोएडा एपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के तहत प्रतिनिधियों के साथ एक मुख्य बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें एनएई सी के अध्यक्ष ललित ठकराल व संस्था के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे । इस मौके पर नोएडा की स्थापना एवं औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना व नोएडा की पहचान देश और दुनिया में  औद्योगिक नगरी के रूप में हो इस बात को लेकर कई फैसलों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कई बड़ी नामचीन औद्योगिक कंपनियां नोएडा में स्थापित है जिसको लेकर नोएडा में रेडीमेड कपड़ों के निर्माण में निर्यात से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण लेने और बहुत बड़ा एपैरल कलस्टर भी स्थापित है। लेकिन गारमेंट इकाइयों के परिधानों को प्रदर्शित करने का नोएडा में किसी प्रकार का प्रबंध ना होने की वजह से मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी द्वारा नोएडा में निर्मित वस्तुओं को सेक्टर 32 नोएडा में जनता के लिए प्रदर्शित किए जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया।

साथ ही नोएडा में गारमेंट उद्यमियों व उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादन को प्रोत्साहित किए जाने के लिए दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर जगह-जगह फैशन शो लगाए जाने की बातों पर भी चर्चा हुई । इस फैशन शो के दौरान एक ही छत के नीचे बहुत सारे उत्पादन लोगों के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे। जिससे उपभोक्ताओं को डिजाइनर को समझने में आसानी हो सके ऐसी के को प्रदर्शित किए जाने हेतु पैसों के आयोजन की मांग भी की गई जिसमें भारत की कई सेलिब्रिटी द्वारा भाग लिया जाएगा ।

इस सुझाव पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा भारतीय परंपरागत परिधानों के प्रदर्शन का सुझाव दिया जिससे लोगों में अपने परंपरागत वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मुख्य कार्य अधिकारी रितु महेश्वरी ने इस मौके पर बताया कि, इस कार्यक्रम के लिए समय वेल का चयन किया जाएगा। वह नोएडा के प्रधानों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए द्वारा हरसंभव प्रयोग किया जाएगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...