1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निर्भया केस: लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, CM योगी ने किया ट्विट

निर्भया केस: लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, CM योगी ने किया ट्विट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, CM योगी ने किया ट्विट

देश की राजधानी दिल्ली में सात साल पूर्व हुए निर्भया हत्याकांड में आज शुक्रवार की सुबह के समय निर्भया के चारो दोषियों को फांसी की सजा दे दी गई। जिसके बाद से सुबह से ही निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा की खबर जैसे ही सामने आई वैसे ही, लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कानपुर के यशोदा नगर में लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हाथों में फुलझड़ी और आतिशबाजी कर के खूब जश्न मनाया। साथ ही लोगों ने भारत माता की जय के भी जमकर उदघोष किया। लोगों का कहना था कि, न्याय देर से ही सही मगर आज देश की बेटी को न्याय मिल ही गया। इसी के साथ ही लोगों ने कहा कि, निर्भया की मां और उनके परिवार ने लंबे इंतजार के बाद उन्हें इंसाफ मिल है।

तो वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ट्विट के जारिए लोगों को महिलाओं का सम्मान करने के लिए अपील की। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि, आज न्याय के प्रेरणादायक पृष्ठों में एक अध्याय और जुड़ गया। आज का दिन नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति संवेदित भारतीय जनमानस के लिए स्त्री अस्मिता हेतु कृतसंकल्पित होने का है।

इसी के साथ सीएम योगी ने कहा कि, ‘सशक्त महिला-समर्थ समाज’ की भावना को आत्मसात कर,हमें महिला हितों के प्रति एक सजग समाज की रचना करनी होगी ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...