1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. निर्भया केस: कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब 1 फरवरी को होगी फांसी

निर्भया केस: कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब 1 फरवरी को होगी फांसी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
निर्भया केस: कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब 1 फरवरी को होगी फांसी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया है। अब उन्हें 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी, लेकिन एक दोषी ने दया याचिका दायर की ती और उसकी दया याचिका खारिज होने के बाद प्रक्रिया के तहत नया डेथ वॉरंट जारी करना पड़ा और फांसी की तारीख बढ़ानी पड़ी।

बताते चलें कि गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई चली, इस दौरान कोर्ट ने कहा कि, 22 जनवरी तक दोषियों को फांसी नहीं दी जा सकती, क्योंकि उनकी दया याचिका राष्ट्रपति और दिल्ली के उपराज्यपाल के पास लंबित है। कोर्ट ने कहा कि, दया याचिका लंबित होने के कारण डेथ वॉरंट पर स्वत: ही रोक लग गई है। नई तारीख क्या होगी, जेल अथॉरिटीज के जवाब से तय होगा।

डेथ वॉरंट जारी होने के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने का कि जब तक फांसी नहीं दे दी जाती उन्हें शांति नहीं मिलेगी। कोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जो मुजकिम चाहते थे वही हो रहा है। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, हमारा सिस्टम ऐसा है कि जहां दोषियों की सुनी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...