1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. पाकिस्तान सुपर लीग में नया विवाद, जेसन रॉय ने लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

पाकिस्तान सुपर लीग में नया विवाद, जेसन रॉय ने लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पाकिस्तान सुपर लीग में नया विवाद, जेसन रॉय ने लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

पाकिस्तान सुपर लीग में एक नया विवाद सामने आया। मैच के दौरान इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिसके चलते दोनों खिलाड़ीयों में आपसी भिडंत भी देखने को मिली।

यह पूरा मामला ग्लैडिएटर्स की पारी के 17वें ओवर का है। सूत्रो के हवाले से खबर आई है कि जब रॉय ने वहाब से पूछा कि रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए उसने गेंद को ठीक कर लिया है। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने गुस्से में प्रतिक्रिया दी और फिर बहस होने लगी जिसके बाद ग्लैडिएटर्स सरफराज ने बीच-बचाव कराया।

इस पूरे मामले पर सरफराज ने कहा, कि उनकी टीम ने नियमों का पालन किया, लेकिन साथ ही कहा कि इस घटना को बढ़ा चढ़ाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए। आगे सरफराज ने कहा, जब खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होता है तो ये चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...