1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। तपस्वी जी की छावनी के महंत ने ऐलान करते हुए कहा है कि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को काला झंडा दिखाएंगे।

संत परमहंस का दास ने अपने दिए एक बयान में कहा है कि, बाला साहब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए की थी। भगवान राम को काल्पनिक मांनने वाली कांग्रेस से जिस दिन शिव सेना ने गठबंधन किया उसी दिन उसके सारे सिद्धांत खत्म हो गए।

बताते चले कि, कांग्रेस शिवसेना के गठबंधन पर संतों में रोष है। जिलाधिकारी अयोध्या से चर्चा कर निवेदन किया है कि, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अयोध्या आगमन की अनुमति नहीं दीया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...