1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज: नेपाल ने पूरी तरह अपनी सीमाओं को किया सील, अपने ही नागरिकों को नहीं दिया एंट्री

महराजगंज: नेपाल ने पूरी तरह अपनी सीमाओं को किया सील, अपने ही नागरिकों को नहीं दिया एंट्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महराजगंज: नेपाल ने पूरी तरह अपनी सीमाओं को किया सील, अपने ही नागरिकों को नहीं दिया एंट्री

(महराजगंज बृजेश गुप्ता की रिपोर्ट)

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के साथ साथ नेपाल सरकार ने भी पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की गई है। जिसके बाद भारत के बड़े शहरों से अपने वतन लौटने के लिए सीमा पर पहुचे नेपाली नागरिकों को भी नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दिया है।

ये नजारा है भारत नेपाल की सोनौली सीमा का, आप देख सकते हैं कि किस कदर लोग अपने घरों में जाने को बेताब दिख रहे है। यह सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं और भारतीय क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करके अपना रोजगार चला रहे थे। लॉकडाउन की सूचना के बाद किसी तरह से ये लोग सोनौली बॉर्डर पहुंचे हैं।

लेकिन यहां भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारत और नेपाल दोनों ने अपनी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। बॉर्डर के दोनों तरफ आने जाने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसकी वजह से यह लोग भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा सनौली में फंसे हुए हैं। इन लोगों में इस समय अपने अपने मुल्क और घरों में लौटने की बेचैनी साफ तौर पर महसूस की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...