नेपाल में एक बार फिर भारत के न्यूज चैनल्स को शुरु कर दिया है। पिछले महीने नेपाल ने देश विरोधी खबरें दिखाने को लेकर इन्हे बंद कर दिया था।
नेपाल डिश होम के मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीप आचार्य ने बताया है कि सभी भारतीय समाचार चैनलों को प्रसारित करना एक बार फिर से शुरु कर दिया है।
नेपाल ने हाल ही में नया नक्शा जारी किया है, उसके बाद से ही नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की विदेश नीति की आलोचना की जा रही है।
ज्ञात हो, नेपाल में नौ जुलाई को भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई थी। इसके पीछे नेपाली वितरकों ने इन समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया था।