1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बरेली, डोर-टू-डोर कर रहे कैंपेन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बरेली, डोर-टू-डोर कर रहे कैंपेन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बरेली पहुंचे। नड्डा ने हानगर कॉलोनी से जनसंपर्क की शुरुआत की। लोगों से  भाजपा को सपोर्ट करने की अपील की। नड्डा राजश्री इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक राकेश बाबू के घर पर चाय पी। इसके बाद नड्डा महानगर में भाजपा विधायक बहोरन लाल मौर्य और जिला अध्यक्ष पवन शर्मा के साथ जनसंपर्क कर रहे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

जेपी नड्डा भाजपा के डोर टू डोर अभियान के तहत बरेली पहुंचे। बीजेपी को और मजबूत करने के लिए लोगों के घर-घर जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। लोगों को भाजपा के कामों को गिना रहे हैं और आगे के संकल्प के बारे में बता रहे हैं। यहां जनसंपर्क के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

वही, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) से ठीक पहले यूपी में स्थानीय निकाय एमएलसी  चुनावों (MLC Elections) के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 35 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों की 36 विधान परिषद सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव दो चरणों में 3 और 7 मार्च को होंगे। इसके सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में दो सीटें हैं, जिसके लिए अलग-अलग चुनाव होंगे। पहले चरण में 29 और दूसरे चरण में छह निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा। मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिए पहले चरण में मतदान होगा, जिसमें दो सदस्य हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...