1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, महाकाल एक्सप्रेस की देंगे सौगात

वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, महाकाल एक्सप्रेस की देंगे सौगात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी, महाकाल एक्सप्रेस की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में वाराणसी पहुंचने वाले हैं। वह 2020 के पहले दौरे में तीन ज्योर्तिलिंगों को जोड़ने वाले महाकाल एक्सप्रेस और 12 सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

छह घंटे के काशी प्रवास में पीएम मोदी देश की सबसे ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण कर पड़ाव में स्मृति उपवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले जंगमबाड़ी मठ में वीरशैव महाकुंभ में शामिल होंगे और पड़ाव में जनसभा के बाद हस्तकला संकुल में काशी एक रूप अनेक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कुछ देर में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

यहां सेना के हेलीकाप्टर से पीएम बीएचयू में बने हेलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ में जाएंगे। इस दौरान शहर में उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। सीएम योगी वाराणसी पहुंच गए हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...