1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुज़फ्फरनगर: अपहरण के बाद दूल्हे की गई हत्या

मुज़फ्फरनगर: अपहरण के बाद दूल्हे की गई हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुज़फ्फरनगर: अपहरण के बाद दूल्हे की गई हत्या

(मुज़फ्फरनगर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा से दो दिन पूर्व दूल्हा अब्दुल वहाब और उसके भाई इस्माइल को चार हथियार बंद बदमाशों ने मारपीट के बाद अपहरण कर लिया था। जिसकी सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और अपह्रत दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी थी।

अपह्रत इस्माइल को पुलिस ने जंगल से हाथ पैर बंधे बदहवास हालात में बरामद किया था और दूल्हे की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को दिन निकलते ही अपह्रत दूल्हे अब्दुल वहाब का गोली लगा शव जंगल मे पड़ा मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तो वहीं, दूल्हे की हत्या की खबर सुनते ही पूरे गांव मे सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कहती नजर आ रही है। आपको बता दें कि, दूल्हे अब्दुल वहाब की पंद्रह मार्च को गाजियाबाद जनपद के कलछीना गाँव मे बरात जानी थी। उससे पहले ही दूल्हे व उसके भाई के अपहरण की घटना से क्षेत्र मे हड़कम्प मचा हुआ था । पुलिस इस अपहरण की घटना को अब्दुल वहाब की शादी से जोड़कर चल रही है।

जिसके चलते वहाब की होने वाली पत्नी व गाँव के कई अन्य युवकों को हिरासत में लिया हुआ है । अब ये देखना होगा कि पुलिस इस घटना का क्या खुलासा करती है या फिर शादी को लेकर ही वहाब को मौत के घाट उतारा गया है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...