1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई

मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई

{ मुजफ्फरनगर से संजीव भारती की रिपोर्ट }

मुजफ्फरनगर की नई मण्डी पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से गोकश अतहर घायल हो गया, तो वही बदमाश का 1 साथी फरार हो गया, वही घायल बदमाश से बाइक, तमंचा व 4 कारतूस बरामद हुए, घायल बदमाश पर मुजफ्फरनगर मेरठ में गोकशी लूट के 12 मुकदमा दर्ज है।

मामला नई मंडी थाना क्षेत्र पचेंडा रोड का है, जहाँ नई मंडी थाना पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी, वही चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 संदिग्ध बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार दोनों संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और जंगलों में घुस गए।

पुलिस ने घेराबंदी के दौरान मोर्चा सम्मान लिया और बदमाशों की गोली का जवाब गोली से देने लगी, 30 मिनट तक पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियों में पुलिस की गोली लगने से शातिर गोकश अतहर निवासी मेरठ घायल हो गया, जबकि घायल गोकश का 1 साथी जंगलों में फरार हो गया।

जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगलो में कॉम्बिंग की लेकिन बदमाश फरार हो गयक, वही पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किये, तो वही घायल बदमाश अतहर के खिलाफ गोकशी और लूट के मेरठ मुजफ्फरनगर में दर्जनों मुकदमे दर्ज है, पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...