कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन का घोषणा किया जिसके बाद लोगों से लगातार घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। इधर बलिया में नगर पालिका अध्यक्ष ने पूरे शहर को सेनेटाइज कराया है।
यूपी के बलिया में नगर पालिका के द्वारा पूरे शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का प्रयास करते हुए सेनेटाइज किया जा रहा है। बलिया नपा अध्यक्ष कि माने तो सोडियम हाइपोक्लोराइट सें सेनेटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा पूरे शहर में फॉगिंग मशीन एवं दवा की भी छिड़काव किए जा रहे हैं।
कोरोना जैसे वायरस से बचाव के लिए गली से लेकर मुहल्लों तक सेनेटाइज किया जा रहा है और नालियों में चुना का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही जनता से अनुरोध किया जा रहा है कि वो अपने-अपने घरों से बाहर ना निकले और अपना बचाव खुद करे।