1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. 5000mAh की बैटरी के साथ Moto G8 पावर लाइट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

5000mAh की बैटरी के साथ Moto G8 पावर लाइट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
5000mAh की बैटरी के साथ Moto G8 पावर लाइट स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

5000mAh की बैटरी के साथ मोटोरोला कंपनी ने अपनी लेटेस्ट सीरीज जी के स्मार्टफोन मोटो जी8 पावर लाइट को बाजार में उतार दिया है। बता दे, इससे पहले नए साल पर कंपनी ने अपने स्मार्टफोन जी8 पावर को लॉन्च किया था। Moto G8 पावर लाइट का लुक काफी हद तक मोटो जी8 से मिलता है।

बात अगर इस फोन की कीमत की करे तो, कंपनी ने मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत 169 यूरो करीब 13,000 रुपए तक रखा है। वहीं इस फोन में यूजर्स को रॉयल ब्लू और आर्टिक ब्लू कलर ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की सेल का खुलासा नहीं किया है।

वहीं अगर बात इस फोन के फीचर्स की करें तो, यूजर्स को इस फोन में 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले के साथ 729×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन भी मिलेगा। Moto G8 पावर लाइट 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है।

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...