1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: युवक की मौत,पुलिस पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

मुरादाबाद: युवक की मौत,पुलिस पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: युवक की मौत,पुलिस पर टॉर्चर करने का लगाया आरोप

{ मुरादाबाद से शकील की रिपोर्ट }

मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की अचानक मौत हो गई। मौत का कारण पुलिस द्बारा टॉर्चर किया जाना बताया रहा है जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा फिलहाल जिले के आला अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

moradabad-youth-dies-police-accused-of-torture
मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र के इमरतपुर ऊधौ का है।आरोप है की देर रात्रि कुन्दरकी थाना पुलिस लूट के मामले में दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ने गई थी।

moradabad-youth-dies-police-accused-of-torture
विलाप करते मृतक के परिजन

पुलिस जैसे ही संदिग्धों के घर पहुंची तो उन्होंने दोनों युवकों को वहां से उठा लिया आरोप है कि अतीक पुत्र जरीफ ने पुलिस से अपने भाइयों को उठाने की वजह जानने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके सामने ही उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया जिससे वह सदमे में आ गया और कुछ देर बाद ही उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई।

moradabad-youth-dies-police-accused-of-torture
इफ़्तेख़ार (परिजन )

फिलहाल परिजन पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगा रहे हैं और सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...