देश और प्रदेश में इस वक़्त कोरोना से लड़ने के लिए इक्कीस दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है और ऐसे में रेलवे के पहिये भी रुक गए है। अगर देखा जाए तो मालगाड़ियों का संचालन भी आधे से कम रह गया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के मुरादाबाद में करीब सात सौ बसों का संचालन किया जाता है जिसमें करोड़ो की आय होती है वही इतनी ही आय रेलवे की भी होती है लेकिन लॉकडाउन के कारण रेलवे को करोड़ों रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वही आपको यह भी बता दे की इस लॉकडाउन की मार किसानों पर भी पड़ी है। दरअसल मूंग, मक्का, मूंगफली, ज्वार, बाजरा, हरा चारा, सब्जी आदि की बुवाई में इनको दिक्क्त आ रही है लेकिन अब अच्छी खबर यह है, जिलाधिकारी ने किसानों के लिए खाद बीज और पेस्टीसाइड की दुकाने खोलने के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही किसानों को कोई दिक्क्त नहीं आये इसके लिए एक हेल्प लाइन नम्बर की जारी किया गया है। बता दे की अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 50 से अधिक केस आ चुके है।