1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: दरोगा ने झूठ बोलकर युवती से की शादी

मुरादाबाद: दरोगा ने झूठ बोलकर युवती से की शादी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद: दरोगा ने झूठ बोलकर युवती से की शादी

मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली युवती की मुलाकात दिल्ली पुलिस के दरोगा अरविंद वर्मा से हुई थी। युवती एक केस के सिलसिले में दरोगा के संपर्क में आई थी। जिसके बाद उसकी दरोगा से नजदीकी बढ़ गई।

 दरोगा ने लड़की से शादी का वादा किया और उसके साथ संबधं बनाए। जब लड़की ने दरोगा से शादी की जिद करने लगी तो दरोगा ने लड़की से शादी भी की। शादी के कुछ महीनों बाद पीड़ित युवती को पता चला कि, उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पीड़ित महिला ने इस बात का विरोध किया तो दरोगा ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे मुरादाबाद छोड़कर चला गया। पीड़ित महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी दरोगा के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस मामले की पूरी तरह जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...