मिर्ज़ापुर 2 का बज बनाने के लिए एक के बाद एक नया टीज़र जारी किया जा रहा है। अब आए टीज़र में गोलू गुप्ता के किरदार को आउट किया गया है।
https://www.instagram.com/p/CEoUs9Ljl4J/
गोलू गुप्ता के दिल में भी बदले की आग भड़क रही है। गोलू का किरदार एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है। अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर 2′ 23 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। उससे पहले 6 अक्टूबर को ट्रेलर जारी किया गया है।
https://www.instagram.com/p/CEOaCyaH2V_/
पहले सीज़न को मिली सफलता के बाद फैंस को बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फैंस के अंदर यह बात जानने की उत्सुकता है कि क्या अगले सीज़न में गोलू गुप्ता और गुड्डू पंडित कैसे बदला लेते हैं।
जारी हुए टीज़र में दिखाया गया है कि गोलू गुप्ता अपने प्रेमी बब्लू पंडित की हत्या का बदला लेगी। टीज़र में दिखाया गया है- बब्लू पंडित नरेशन में कहते हैं ये ख़ून का दाग है गोलू, एक बार लग गया, तो छूटेगा नहीं। इस पर गोलू गुप्ता कहती हैं कि लग जाए हमें कोई परवाह नहीं। दुश्मन हाथ लगा, तो बचेगा नहीं।’
पहले सीज़न में बताया दिखाया गया है कि कालीन भइया के बेटे मुन्ना भइया ने बब्लू पंडित की हत्या कर दी है।
गोलू गुप्ता और बब्लू पंडित के बीच लव था। इसके अलावा गोलू गुप्ता की बहन स्वीटी गुप्ता की भी हत्या कर दी गई थी। उसका बदला भी गोलू गुप्ता को लेना है। अब देखना है यह कैसे संभव हो पाता है।