1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव : गर्म पानी का सेवन करें

कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव : गर्म पानी का सेवन करें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से बचने के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव : गर्म पानी का सेवन करें

इस समय कोरोना के मामले देश में दस लाख वहीं दुनिया में डेढ़ करोड़ के करीब हो गए है और ऐसे में आज पूरी दुनिया वैक्सीन के इंतज़ार में है लेकिन उसमे वाकई में समय लगता है। कई बीमारी में तो वैक्सीन आने में सालों लग जाते है।

ऐसे में आज अगर अपने आप को कोरोना से बचाना है तो सरकार की बात माननी होगी। जो भी गाइड लाइन आयुष मंत्रालय ने दी है उनका सही से आप अगर पालन करते है तो ही आपको कोरोना नहीं होगा वरना ये बीमारी किसी भी हो सकती है।

आयुष मिनिस्ट्री ने इस बीमारी से बचाव के कुछ उपाय भी बताए है लेकिन उसमें सबसे प्रमुख है रोज़ सुबह गर्म पानी का सेवन। वैसे तो हमारे बड़े बुजुर्ग सदियों से ये नियम फॉलो करते आए है लेकिन आज इसकी फिर जरूरत आन पड़ी है।

गर्म पानी, च्यवणप्राश, अदरक, हल्दी, काढ़ा वगैरह को लोगों ने अपने खानपान का अहम हिस्सा बना लिया है। ऐसे में यह जानना जरुरी है की गर्म पानी शरीर में कैसे फायदा करता है।

आपको बता दे, आयुर्वेद में बताया गया है कि गर्म पानी पीने से जठराग्नि सही रहती है और बीमारियां नहीं होती।

गर्म पानी पीने से वायरस के इंट्री पॉइंट यानी गले में वायरस अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाते हैं और शरीर को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। 

इसलिए आप भी अगर अपने आप को इस कोरोना बीमारी से बचाना चाहते है तो रोज़ गर्म पानी का सेवन करिए ताकि आप स्वस्थ्य रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...