{ संभल से सतीश सिंह की रिपोर्ट }
चंदौसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा के अंतर्गत गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी मैं स्कूल कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया और औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री बेहद गंभीर नज़र आयी।

राज्य मंत्री ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये। जिसमें चंदौसी के एफआर इंटर कॉलेज एवं बीएमजी इंटर कॉलेज में निरीक्षण के बाद नकल विहीन परीक्षा बनाने के लिए परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किये।

इसके बाद राज्य मंत्री एवं जिला विद्यालय निरीक्षक व उप जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ बहजोई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर मचा हड़कंप। वहीं परीक्षा को नकल विहीन बनाने में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। लापरवाह अध्यापको के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही।