ट्रंप प्रशासन ने 20 सितंबर तक टिक टॉक को बैन करने का ऐलान किया है। दरअसल ट्रंप प्रशासन ने टिक-टॉक कि मालिक कंपनी बाइटडांस को कहा था कि यह ऐप के अमेरिकी कारोबार को किसी अमेरिकी कंपनी को ही बेच दे।
ट्रंप प्रशासन ने इस ऐप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। हालांकि टिक-टॉक ने इसके खिलाफ मुकदमा ठोका है। टिक-टॉक ने कहा है कि उसकी कारोबारी गतिविधियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ बिल्कुल नहीं है।
वहीं चीन की कंपनी Byte Dance के शॉर्ट वीडियो ऐप Tik Tok को खरीदने की रेस से अमेरिका की दिग्गज IT कंपनी Microsoft बाहर हो गई है। Tik Tok ने अमेरिका में अपनी कंपनी को बेचने के लिए Oracle को चुना है।
इस डील के लिए दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक Oracle इस सौदे में ByteDance का टेक्नोलॉजी पार्टनर होगा और अमेरिका में TikTok के यूजर डेटा का मैनेजमेंट देखेगा।
बता दे, अमेरिका में Tik Tok को 17.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है. Tik Tok को दुनिया भर में एक अरब लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।