राजधानी लखनऊ में मौसम ने करवट बदली है। जिसके बाद मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि अलगे 24 घंटे तक भारी बारिश होने की संभवना है और भारी बारिश होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश के कई जिले अलर्ट पर हैं और कई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते है। वहीं भारी बारिश होने के कारण किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। कानपुर, झांसी, रायबरेली, अमेठी, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे है। पिछले चार दिनों से दिन में धूप खिल रही है। लेकिन शाम होते ही बर्फीली हवाएं अपने तेवर दिखाना शुरू कर देती हैं। जिसके चलते तापमान इतना नीचे आ जाता हैं कि रात के समय कोहरे व धुंध की चादर से शहर ठक जाता है।