1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने SSP से शिकायत

मेरठ: अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने SSP से शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने SSP से शिकायत

(मेरठ से संवाददाता राशिद खान की रिपोर्ट)

मेरठ के थाना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है। वहीं स्थीनय महिलाओं ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ स्थीनय पुलिस को इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं महिलाओं ने बताया कि, पुलिस और शराब माफियों की इस धंधे में सांठगांठ है। इसके विरोध में सैकड़ों महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं लोगों ने बताया कि, इस अवैध धंधे का विरोध करने पर शराब माफिया मारपीट करते हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना रखा है। सबसे ज्यादा इससे महिलाएं से प्रताड़ित है क्योंकि अपना काम धंधा छोड़कर शराब में सारे दिन धूत रहते है और महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि, पहले भी इस काम को करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। लेकिन दोबारा से लोग इस काम को करने में लग जाते हैं, अब सवाल उठता है कि आखिर पुलिस समय से शराब माफियाओं की मॉनिटरिंग क्यों नहीं करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...