1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ एसएसपी का आदेश: मस्जिद में नहीं बल्कि घरों में होगी जुमे की नमाज़

मेरठ एसएसपी का आदेश: मस्जिद में नहीं बल्कि घरों में होगी जुमे की नमाज़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ एसएसपी का आदेश: मस्जिद में नहीं बल्कि घरों में होगी जुमे की नमाज़

{ मेरठ से राशिद की रिपोर्ट }

देश में इस वक़्त कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन है जो की इक्कीस दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान कहीं पर भी चार से अधिक लोगो के एकत्रित होने पर पाबन्दी है वही आज जुमे की नमाज़ भी पढ़ी जानी है। ऐसे में मेरठ पुलिस ने लोगो को सख्त निर्देश दिए है की नमाज़ घर पर ही अदा की जाए।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नागरिकों को इस समय पूजा अर्चना और इबादत घरों में करने को कहा गया है। इस वक़्त कोई भी मंदिर और मस्जिद में एकत्र नहीं हो सकता है। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

आपको बताते चले कि कल बाजार पूरी तरह सुनसान दिखाई दिए। सड़कों पर लोग नजर नहीं आए। पुलिस ने आसपास के गांवों में गश्त कर लोगों को घरों से बाहर नहीं आने की हिदायत दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...