1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: लॉकडाउन में लोगों के लिए पुलिस बनी देवदूत, पढ़िए

मेरठ: लॉकडाउन में लोगों के लिए पुलिस बनी देवदूत, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: लॉकडाउन में लोगों के लिए पुलिस बनी देवदूत, पढ़िए

{ मेरठ से राशिद खान की रिपोर्ट }

पीएम मोदी के कहने पर इस देश में 21 दिन को लॉकडाउन किया गया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। हालांकि अचानक से लिए गए निर्णय से कई बार देश वासियों की तकलीफ जरूर होती है लेकिन ये भी सत्य है की अगर कोई काम सहयोग और समझदारी से किया जाए तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी टल जाती है।

कुछ ऐसा ही समय आज प्रदेश और देश के सामने खड़ा है और ऐसे में मेरठ की पुलिस मिसाल पेश करती हुई नज़र आयी और यह कानून का वो रूप है जिसे अक्सर लोग नहीं देख पाते है। दरअसल रोज़ गुजारा बसर कर खाने वालों के सामने जो संकट पैदा हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए समाज सेवियों के साथ साथ पुलिस भी आगे आयी है।

आपको बता दे, मेरठ के सदर थाना प्रभारी हर रोज अपनी तरफ से खाना बनवा रहे है और यह खाना जरूरतमंद लोगो को दिया जाना है, रोज़ 1000 लोगो का खाना अपनी तरफ से बनवा रहे है थानाध्यक्ष विजय गुप्ता, लोगो को पूरी तरह से कर रहे है जागरूक, पैकेट में पैक कर के बाटे जा रहे है पूरी और सब्ज़ी।

आपको यह भी बता दे कि इन सबके अलावा थाना प्रभारी मवाना जनपद मेरठ द्वारा गरीब व्यक्ति की सहायता के लिए राशन हेतु अपनी जेब से 1000 रुपये दिये। संकट की इस घड़ी में आइये हम और आप भी मेरठ पुलिस से कुछ सीख ले और दिहाड़ी मजदूरों के खाने का इंतज़ाम करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...