1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: कोरोना महामारी का ख़ौफ़,घरों में कैद हुए मासूम बच्चे व सोसाइटी के लोग

मेरठ: कोरोना महामारी का ख़ौफ़,घरों में कैद हुए मासूम बच्चे व सोसाइटी के लोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: कोरोना महामारी का ख़ौफ़,घरों में कैद हुए मासूम बच्चे व सोसाइटी के लोग

{ मेरठ से राशिद खान की रिपोर्ट }

उत्तरप्रदेश के जिलों में एक जिला मेरठ भी आता है और यहां भी कोरोना वायरस का ख़ौफ़ बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते अब यहां के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं।

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार पॉश कॉलोनी में अब यहां है हाईप्रोफाइल लोग घरों मे कैद हो गए है। सुसाईटी के गेट भी बंद कर दिए गए है। सोसाइटी के लोगो ने सोसाइटी में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश करने पर प्रतिबंध कर दिया है।

मेडिकल कॉलेज के सामने बनी पॉश सोसाइटी में रह रहे लोग अब घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए है। साथ ही अपनो बच्चो को भी घर मे ही कैद रखने की सलाह दी है।

कोरोना की लगातार कवरेज के बाद आज मेरठ की पॉश सोसाइटी का भी जायजा लिया गया है। जब यहां सुसाईटी का जायजा लेने के लिए सुसाईटी में प्रवेश किया तो सनाटा के अलावा वहां कुछ नही मिला है। जब घरों में जाकर लोगो से बातचीत की तो उन्होंने साफ कहा की घर मे कैद रहने से ही इस बीमारी का सामना कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...