1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: CAA के समर्थन में जागरूकता अभियान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षियों पर हमला

मेरठ: CAA के समर्थन में जागरूकता अभियान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षियों पर हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: CAA के समर्थन में जागरूकता अभियान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षियों पर हमला

(मेरठ से संवाददाता राशिद खान की रिपोर्ट)

मेरठ के हस्तिनापुर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूक अभियान चलाया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान स्वतंत्र देव विपक्षियों पर जमकर बरसे। साथ ही उन्होंने लोगों को सीएए और एनआरसी से संबंधित जानकारियां भी दी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, त्रेता युग में केवट ने धोए राम के पैर,  द्वापर में कृष्ण ने धोए सुदामा के पैर, तो वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की तरीफ करते हुए आगे कहा कि, कलयुग में नरेंद्र मोदी ने धोए वाल्मीकियों के पैर।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के बयान ‘देश का चौकीदार चोर है’ को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि, जिस प्रधानमंत्री को राहुल गांधी चोर कहते हैं वो ही झाड़ू लगाने वाली मां का बेटा है और चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री देश के गरीबों का सहारा और चौकीदार बना। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से अब गरीबों के लिए घर की व्यवस्था की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...