1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एटा: पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारीजनों का किया गया मेडिकल चेकअप

एटा: पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारीजनों का किया गया मेडिकल चेकअप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एटा: पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारीजनों का किया गया मेडिकल चेकअप

एस एस पी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाधिकारी एटा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी एटा के सहयोग से कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के दृष्टिगत पुलिस लाइन एटा में जिला चिकित्सालय एटा तथा पुलिस अस्पताल एटा की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कैम्प लगाकर पुलिस लाइन एटा में प्रशिक्षणरत आरक्षियों एवं पुलिस लाइन परिसर में निवास कर रहे पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारीजनों का मेडिकल चेकअप किया गया।

डॉ. अजीत यादव जिला चिकित्सालय एटा तथा डॉ. उत्सव जैन पुलिस चिकित्सालय एटा के दिशा निर्देशन में पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत करीब 500 आरक्षियों एवं तैनात पुलिसकर्मियों की थर्मल स्केनिंग की गई, वहीं ऐसे करीब 250 पुलिस परिवार जो पुलिस लाइन में निवास कर रहे हैं उनकी भी थर्मल स्केनिंग कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं के दृष्टिगत दवाएं उपलब्ध कराई गई।

इस मौके पर प्रभारी आरटीसी गयासिंह चौहान, फार्मासिस्ट सुबोध कुमार, फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन अनूप कुमार सोलंकी, स्टाफ नर्स राहुल गौतम व अन्य पुलिस बल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...