1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- किस्मत अभी भी नहीं है, पर किस्मत रहने भी नहीं देती है

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- किस्मत अभी भी नहीं है, पर किस्मत रहने भी नहीं देती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- किस्मत अभी भी नहीं है, पर किस्मत रहने भी नहीं देती है

(कानपुर से संवाददाता इब्ने हुसैन की रिपोर्ट)

कानपुर में स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा बीते गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। लापता छात्रा 26 घंटे बीतने के बाद छात्रा का शव उन्नाव के गंगा घाट से निकाला गया।

पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि, मेडिकल छात्रा (अमृता) ने स्कूल के दौरान तीन बार खुदकुशी करने की सोची थी। पर, उस वक्त उसकी हिम्मत नहीं हो पाई थी। इस बात का जिक्र खुद मृतक छात्रा (अमृता) ने सुसाइड नोट में लिखा है।

तब मृतक छात्रा ने अपने परिजनों या अन्य किसी सदस्यों को भी इस बात का जिक्र नहीं किया था। आपको बताते चलें कि, मृतक छात्रा (अमृता) ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि, जब वह सातवीं कक्षा में थी तो जीके की मौखिक परीक्षा हुई।

इस दौरान वह खुद को बहुत डरा व तनाव में महसूस कर रही थी। जिस कारण उसने खुदकुशी करने की सोची थी। फिर जब वह दसवीं कक्षा में पहुंची तो सोशल साइंस विषय की तैयारी बेहतर नहीं थी इस दौरान वहां एक शिक्षक ने उसको पढ़ाई में काफी मदद की। जिससे उसकी परीक्षा बेहतर हुई।

जिसके बाद उसने खुदकुशी नहीं की। 12वीं कक्षा के दौरान अमृता को लग रहा था कि उसका फिजिक्स विषय तैयार नहीं है। अगर वह उसमें फेल हो जाएगी तो खुदकुशी कर लेगी। मगर जब परिणाम आया तो वह पास हो गई थी। इसलिए उसने खुदकुशी नहीं की।

मृतक छात्रा (अमृता) ने मम्मी पापा के लिए सुसाइड नोट में लिखा है कि, किस्मत अभी भी नहीं है, पर किस्मत रहने भी नहीं देती है। अगला जन्म होगा भी या नहीं। अगले जन्म में आप जैसे माता-पिता व परिवार मिलेगा भी या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...