1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: जेई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मथुरा: जेई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: जेई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

मथुरा के थाना जमुनापार इलाके के पानीगांव रोड़ पर बिजली विभाग में तैनात जेई प्रदीप कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने रूम लक्ष्मी नगर जा रहे थे। लेकिन अचानक अज्ञात लोगों ने जेई प्रदीप कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना फोन के जरिए स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।

इस मामले में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि, जेई प्रदीन कुमार की हत्या के बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गए और उनकी रोड किनारे खड़ी हुई थी, और बैग भी रोड़ पर पड़ा हुआ था।

साथ ही एसएसपी ने बताया कि, बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के भी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना की जानकारी मृतक प्रदीप कुमार के परिवार जनों को दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...