1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: फरार चल रहे 25000/- के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा: फरार चल रहे 25000/- के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: फरार चल रहे 25000/- के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

{ मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }

कोतवाली वृन्दावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर डकैती के आरोप में फरार चल रहे 25000 के इनामी अभियुक्त ताराचंद पुत्र प्रमोद सिंह निवासी मोहल्ला मनी चौमहा को nh2 दिल्ली आगरा के पास बने ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया है, पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1200रुपये व एक पैन कार्ड बरामद किया है,

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दिनांक 14/2/ 2020 को बड़ौता रोड चौमहा के पास एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

उसी समय अभियुक्त के एक अन्य साथी अंश कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल व लूट के ₹49650 रुपये व नाजायज तमंचा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, उक्त लूट की घटना में यह अभियुक्त तभी से फरार चल रहा था, जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अभी इस मामले में तीन अभियुक्त फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...