मथुरा के थाना वृंदावन की चौकी जैत क्षेत्र के गांव देवी ऑट्स में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव देवी आर्ट्स निवासी किसान खिम्मन सिंह मंगलवार की सुबह अपने खेतों की तरफ गया था, तभी उसे अपने सरसो के खेत में अधजला शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।
जिसकी सूचना उसने ग्रामीणों के साथ डायल 112 के अलावा जैत पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंचीं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोरस्मार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक शव तीन चार दिन पहले का बताया गया है। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में शव की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और हाथों को तेजाब डालकर जलाया गया है।
बता दें कि, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच रही होगी। पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।