मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट
मथुरा थाना गोविंद नगर पुलिस ने चांदी लूट का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया है। जिनमें एक महिला व चार पुरुष शामिल है, पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूट की गई चांदी सत प्रतिशत बरामद कर ली गई है। बता दें कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना गोविंद नगर पुलिस व स्वाट टीम और सर्विलांस टीम द्वारा 28 फरवरी को हुई मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित महेश्वरी हॉस्पिटल के समीप चांदी लूट का पर्दाफाश किया है।
इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित माहेश्वरी के सभी अज्ञात बदमाशों द्वारा चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। जहां पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई थी और पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही लूट करने वाले अभियुक्तों को लूटकर ले जाई गई।
चांदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पकड़े गए अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है लूट के दौरान घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कार भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।