{ मथुरा से शुभम चौधरी की रिपोर्ट }
खबर महावन से है जहां शराबियों द्वारा पहले शराब पी गई और रास्ते से निकलने में मना किया तो शराबियों ने महिला और पुरुषों की जमकर मजामत कर दी।

घटना का यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की वजह उन पर राजीनामा करने का दवा बना रही है सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बता दे कि 12 फरवरी 2020 शाम के करीब 5:30 बजे परिवार के सदस्य किसी प्रोग्राम में जाने के लिए तैयार घर के सामने खड़े थे, घर के सामने खड़े होकर अन्य लोगों का इंतजार कर रहे थे तभी कुछ शराबी असामाजिक तत्व रास्ते से होकर गुजर रहे थे गाली गलौज कर रहे थे।

पीड़ित रामवती ने जब उनसे वहां से ना गुजरने की बात कही तो दबंग अपनी दबंगई पर उतर आए और जाटव समाज के लोगों के साथ जमकर मारपीट कर दी, पीड़ितों द्वारा थाने में तहरीर दी गई और लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही पुलिस नहीं कर पाई है किसी भी आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है।