(संवाददाता पवन शर्मा मथुरा की रिपोर्ट)
मथुरा: गोवर्धन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक की बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई और आग ने पूरी बाइक को अपने आगोश में ले लिया ।

वहीं, रोड किनारे बाइक में आग लगता देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ पीड़ित युवक जगराम ने बताया कि, जखन गांव निवासी पुष्कर ने मुझसे चार हजार रुपये उधार लिए थे।

साथ ही पीड़ित युवक ने बताया कि, इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और कहासुनी में ही उसने मेरे साथ मारपीट की और बाइक में आग लगा दी और बाइक में आग लगाकर मौके से फरार हो गया यह घटना थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित होटल हवेली के समीप की है।